Get App

Santa Stocks : समृद्धि के ये सैंटा स्टॉक्स अगले क्रिसमस तक कर सकते हैं मालामाल, इनसे न चूके नजर

Santa Stocks : इस क्रिसमस पर समृद्धि के सैंटा आपको ऐसे से शेयरों का गिफ्ट देंगे जो आगे जोरदार कमाई करा सकते हैं। ये सैंटा शेयर बताने के लिए हमारे साथ हैं SBI Securities के सनी अग्रवाल, Anand Rathi Shares & Stock Brokers के नरेंद्र सोलंकी और MOFSL के सिद्धार्थ खेमका

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 2:44 PM
Santa Stocks : समृद्धि के ये सैंटा स्टॉक्स अगले क्रिसमस तक कर सकते हैं मालामाल, इनसे न चूके नजर
MAX FINANCIAL में सिद्धार्थ खेमका की 2100 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि GST छूट के बाद प्रोटेक्शन और क्रेडिट लाइफ में डिमांड बरकरार है

Santa Stocks : साल 2025 की चुनौतियों को अलविदा कहने का समय आ गया है। ये समय क्रिसमस सेलिब्रेशन का है, नए साल के जश्न का है। हालिया तेजी के साथ बाजार भी सैंटा रैली को आगे बढ़ाने के मूड है। मजबूत मैक्रो, FIIs की वापसी, नतीजों में सुधार और पॉटिजिव US ट्रेड डील से मार्केट का जोश बढ़ सकता है। लिहाजा, आज हम आपको बताएंगे कि बाजार की तेजी में किन सेक्टर्स और शेयर्स में बड़ी कमाई हो सकती है। इस क्रिसमस CNBC-आवाज़ पर समृद्धि के सैंटा आपको ऐसे से शेयरों का गिफ्ट देंगे जो आगे जोरदार कमाई करा सकते हैं। ये सैंटा शेयर बताने के लिए हमारे साथ हैं SBI Securities के सनी अग्रवाल, Anand Rathi Shares & Stock Brokers के नरेंद्र सोलंकी और MOFSL के सिद्धार्थ खेमका

सनी अग्रवाल की पसंद

सनी अग्रवाल की पहली पसंद है HDFC BANK। इस स्टॉक में उनकी 1150 के 1 साल के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि FY27 में लोन ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है। लोन ग्रोथ को रिटेल और कॉरपोरेट से बूस्ट संभव है। बैंक की डिपॉजिट ग्रोथ अच्छी है। NIM में रिकवरी देखने को मिल रही है। बैंक की एसेट क्वालिटी अच्छी है।

सनी अग्रवाल की PRICOL में भी 815 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। यह ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी है। OEMs को ऑटो कंपोनेंट सप्लाई करती है। इसके बजाज ऑटो, TVS मोटर और हीरो मोटो जैसे ग्राहक है। अशोक लेलैंड, फोर्स मोटर्स और मारुति भी इसके ग्राहकों में शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें