Get App

ये specialty chemical स्टॉक साबित हुए इस साल के मल्टीबैगर, क्या हैं आपके पास

भारतीय बाजारों के नए हाई लगाने के साथ ही कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने इस साल मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2021 पर 10:05 AM
ये specialty chemical स्टॉक साबित हुए इस साल के मल्टीबैगर, क्या हैं आपके पास

भारतीय बाजारों के नए हाई लगाने के साथ ही कई ऐसे स्टॉक नजर में आए हैं जिन्होंने इस साल मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इनमे से कुछ केमिकल स्टॉक ऐसे रहे है जिनमें 150-250 फीसदी तक की रैली देखने को मिली है।

ब्रोकरेज हाउस स्पेशियिलिटी केमिकल शेयरों पर खासतौर पर बुलिश हैं। ब्रोकिंग हाउसों का मनना है कि अगले 5 साल में specialty chemical में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Balaji Amines इसी तरह का स्टॉक है जिनमें इस साल 270 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली है। जनवरी 2021 में यह शेयर 930 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था जिसका इसका वर्तमान भाव 3400 रुपये पर नजर आ रहा है। यह कंपनी फार्मा कंपनियों के लिए स्पेशियलिटी केमिकल बनाती है। यह भारत की  ethyl amines बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

इसी तरह का एक दूसरा केमिकल स्टॉक है Alkyl Almines  . 2021 में अब तक इस शेयर ने 170 फीसदी तक का रिटर्न दिया  है। जनवरी में 1500 रुपये पर नजर आने वाले यह शेयर 4,200 रुपये पर नजर आ रहा है।

HDFC Securities ने Balaji Amines  में 3805 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है। वहीं इसने Alkyl Almines पर 3200 रुपये के लक्ष्य के साथ Sell की रेटिंग बनाए रखी है।

Gujarat Fluorochemicals भी स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर का मल्टीबैगर साबित हुआ है। इस स्टॉक में 2021 मेंअब तक 200 फीसदी का रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें