सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
शेयर बाजार चरणों में काम करते हैं। पूरे मार्च में CNBC-आवाज पर सिर्फ बिकवाली का नजरिया रखा। गलत लॉन्ग ना देकर सिर्फ पैसा बचाया, बल्कि शॉर्ट करवा कर पैसा भी बनाया और उसके बाद 22500 पर बोल्ड नजरिया लिया कि बॉटम बन चुका है। और 22500-22700 से लगातार लॉन्ग रहने की सलाह रही। पिछले 3-4 दिनों में थोड़ी मुनाफावसूली की बात हुई। और बाकी लॉन्ग पोजिशन्स में 24,050 का SL रखा गया। कल निफ्टी ने higher high और higher low कन्फर्म किया। कल निफ्टी ने खरीदारी और बिकवाली दोनों जोन का खूबसूरती से सम्मान किया। और कल बैंक निफ्टी पर 200 DMA रिजेक्शन की ट्रेड भी मिली। अब निफ्टी पर ट्रेलिंग SL बढ़ाकर 24200 पर ले आएं लेकिन ये समय निफ्टी का नहीं, चुनिंदा शेयरों का है। बाजार में चुनिंदा शेयरों में इस समय जबरदस्त तेजी है। उसी पर फोकस करें, निफ्टी और बैंक निफ्टी की बड़ी ट्रेड शायद कल मिले। आज वैसे भी वीकली एक्सपायरी है तो volatility रह सकती है।
बाजार: आज के संकेत
ब्रेंट क्रूड कीमतें $95 प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रही हैं। US बाजार कल फ्यूचर्स के मुकाबले कहीं बेहतर रहा। ईरान- US के बीच 2 हफ्ते का सीजफायर कल शाम (US समयानुसार) को खत्म होगा। ट्रंप बुधवार शाम (वाशिंगटन समयानुसार) के बाद डेडलाइन बढ़ाना नहीं चाहते।
WSJ ने कहा कि ईरान बातचीत करने वाली टीम को पाकिस्तान भेज रहा है । US और ईरान पाकिस्तान में शांति वार्ता करने वाले हैं। ट्रंप (ब्लूमबर्ग को)ने कहा कि मैं किसी खराब डील के लिए जल्दबाजी नहीं करूंगा। अगर डील नहीं हुई तो सीजफायर बढ़ाने की संभावना बहुत कम है। डील साइन होने तक US नौसेना ब्लॉकेड नहीं हटेगा। मैंने उनका जहाज ले लिया, जरूरत पड़ी तो आज ही 5 और ले सकता हूं। अगर सीजफायर खत्म होने से पहले डील नहीं हुई तो बहुत सारे बम फटने शुरू हो जाएंगे।
ट्रंप (ट्रूथ सोशल पर) कहा कि ईरान के साथ जो भी डील होगी, वो ओबामा डील से बेहतर होगी। अभी तक बातचीत पर सस्पेंस बरकरार लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्ष पाकिस्तान आएंगे।
बाजार: अब क्या हो रणनीति
आपने कहां लॉन्ग बनाया, इसके ऊपर सब निर्भर करता है। अगर आप 22500-22700 से लॉन्ग हैं तो बने रहें। आपको सिर्फ SL ट्रेल करना है और ओवरनाइट पोजीशन को हेज करना है, लेकिन अगर आपने रैली मिस की तो रिस्क-रिवॉर्ड थोड़ा आपके पक्ष में नहीं है। ऐसे में एक बार चाहें तो कल शाम तक का इंतजार कर लें।लेकिन इस बाजार में चुनिंदा शेयरों में मौके जबरदस्त हैं। पिछले 2 साल के निगेटिव नजरिए के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप पर हम पॉजिटिव हुए और लगातार मार्च मिड से मिडकैप और स्मॉलकैप खरीदने की बात हुई है।
बाजार में अब चुनिंदा शेयरों में निवेश के जबरदस्त मौके हैं। जिन्होंने हिम्मत की उन्हें पहले ही 30-50% के रिटर्न्स दिख रहे होंगे। कैपिटल मार्केट और पावर, एनर्जी शेयरों में पहले ही बड़े रिटर्न मिल चुके हैं, लेकिन शेयर वही चुनें जहां साफ डायनामिक शिफ्ट है। एनर्जी शेयर चल रहे हैं क्योंकि क्रूड से अब डायवर्शन जरूरी है। कैपिटल मार्केट शेयर चले क्योंकि वॉल्यूम जबरदस्त बढ़े हैं। अगली थीम मानसून/मौसम से जुड़ी हो सकती है।
निफ्टी पर रणनीति
आज की बेसिक रेंज 24200-24500 पर है। सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 24200 पर देखने को मिली। सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 24500 पर रहें। आज भी वही रणनीति होगी जिसने कल काम किया। खरीदारी का जोन- 24225-24275 पर है इसके लिए SL-24175 पर लगाए।
बिकवाली का जोन 24450-24500 पर है इसके लिए SL-24550 पर लगाए। अगर 24550 के ऊपर टिका तो कॉल लेकर ट्रेड करें। अगर 24200 के नीचे टिका तो पुट लेकर ट्रेड करें।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
कल बैंक निफ्टी में एक ही ट्रेड मिली, बिकवाली की तरफ है। बैंक निफ्टी में 57300 यानी 200 DMA की बड़ी रजिस्टेंस है। सामान्य तौर पर पहला टेस्ट फेल होता है, देखते हैं दूसरा टेस्ट होगा या नहीं। अभी बिकवाली का जोन- 57000-57200 है जबकि इसके लिए SL 57350 पर है। लेकिन अगर 57350 के ऊपर टिका तो बड़ी रैली संभव है। नई पोजिशनल खरीदारी के लिए 55500-55800 की बड़ी गिरावट का इंतजार करें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।