40 रुपये से ज्यादा उछल सकता है ये फार्मा स्टॉक, एक दो दिनों में मुनाफे के लिए डीलर्स ने आज इन दो शेयरों में कराई जोरदार खरीदारी

डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने SUN PHARMA के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का ने बताया कि घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी की है।

अपडेटेड Dec 30, 2024 पर 5:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यतिन ने कहा कि डीलर्स ने SUN PHARMA के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है।

बाजार में आज सरकारी कंपनियों, कैपिटल गुड्स और IT में सबसे ज्यादा दबाव रहा। सायंट 4% से ज्यादा गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना वहीं कमजोर बाजार में भी फार्मा शेयरों में खरीदारी कायम रही। नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कमर्शियल वेलिडेशन टेस्ट पूरा होने से अदाणी इंटरप्राइजेज में जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर 6% से ज्यादा उछलकर बना वायदा का टॉप गेनर बना। स्टॉक पर ब्रोकरेज भी बुलिश हुए। सिनोरेस फार्मा की 52% पर प्रीमियम पर अच्छी लिस्टिंग रही। Ventive Hospitality की भी 12% बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिला। लेकिन CARRARO INDIA का शेयर 7.5 फीसदी के डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुआ। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज SUN PHARMA और PAYTM के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।

PAYTM

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने PAYTM के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने PAYTM पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक स्टॉक में 1030-1040 तक के लक्ष्य संभव है। डीलर्स ने कहा HNIs की शेयर में खरीदारी की है।


SUN PHARMA

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने SUN PHARMA के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का ने बताया कि घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी की है। F&O सेंगमेंट में फार्मा शेयरों में लॉन्ग बने। डीलर्स का मानना है कि मौजूदा स्तर से स्टॉक में 40-50 के लक्ष्य हासिल हो सकते है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।