Dividend Stocks 2025: पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) डिविडेंड बांटने जा रही है। इसके लिए आज बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल गई है। इस अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने अगले वित्त वर्ष 2026 के लिए कर्ज जुटाने की योजना को भी मंजूरी दी है। कंपनी ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी। हालांकि शेयरों की बात करें तो अभी इस खुलासे का खास पॉजिटिव असर नहीं दिखा है जबकि कंपनी ने मार्केट ऑवर्स के दौरान ही इसकी जानकारी दी थी। आज बीएसई पर यह 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 395.80 रुपये के भाव (PFC Share Price) पर बंद हुआ है।
