Get App

Stock Market News: तीन दिन में 42%, पांच महीने में 113% रिटर्न, इस स्मालकैप स्टॉक ने कर दिया धमाल

Stock Market News: पिछले कुछ दिनों से घरेलू स्टॉक मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव है। हालांकि इस बीच एक स्मॉलकैप स्टॉक ने महज तीन दिन में 42 फीसदी का रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया। वहीं थोड़ा और लॉन्ग चलें तो 5 महीने से भी कम समय में इसने निवेशकों के पैसों का ढाई गुना से अधिक कर दिया। आज की बात करें तो इंट्रा-डे में यह करीब 17 फीसदी उछलकर यह छह साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 3:58 PM
Stock Market News: तीन दिन में 42%, पांच महीने में 113% रिटर्न, इस स्मालकैप स्टॉक ने कर दिया धमाल
Symphony के बोर्ड ने 6 अगस्त को 2,85,600 शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी जो कंपनी की 0.41 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है। इसके बाद से शेयर रॉकेट बने हुए हैं।

Stock Market News: पिछले कुछ दिनों से घरेलू स्टॉक मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव है। हालांकि इस बीच एक स्मॉलकैप स्टॉक ने महज तीन दिन में 42 फीसदी का रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया। वहीं थोड़ा और लॉन्ग चलें तो 5 महीने से भी कम समय में इसने निवेशकों के पैसों का ढाई गुना से अधिक कर दिया। आज की बात करें तो इंट्रा-डे में यह करीब 17 फीसदी उछलकर यह छह साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। यहां बात हो रही है एयर कूलर कंपनी सिंफनी की। सिंफनी के बोर्ड ने 6 अगस्त को बायबैक का ऐलान किया जिसके बात से जैसे शेयरों में आग लग गई।

आज इंट्रा-डे में यह 16.71 फीसदी उछलकर 1747.65 रुपये पर पहुंच गया जो मई 2018 के बाद का रिकॉर्ड हाई है। दिन के आखिरी में BSE पर यह 10.70 फीसदी की बढ़त के साथ 1657.65 रुपये (Symphony Share Price) पर बंद हुआ है। 20 मार्च 2024 को यह एक साल के निचले स्तर 820.10 रुपये पर था।

किस भाव पर होगा Symphony के शेयरों का बायबैक

सिंफनी के बोर्ड ने 6 अगस्त को 2,85,600 शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी जो कंपनी की 0.41 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है। यह बायबैक टेंडर ऑफर रूट के जरिए होगा। इसके लिए प्रति शेयर 2500 रुपये का भाव फिक्स किया गया है। यह बायबैक करीब 71.40 करोड़ रुपये का होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें