घरेलू मार्केट में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स की बात करें तो बीएसई (BSE) और और एनएसई (NSE) की तुलना में BSE SME IPO इंडेक्स मीलों आगे है। BSE SME IPO Index को 2014 में लॉन्च किया गया था और यह बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म के कंपनियों के परफॉरमेंस को ट्रैक करता है। इस इंडेक्स ने पिछले 10 वर्षों में 17250 फीसदी रिटर्न दिया यानी कि इस इंडेक्स में 2013 की शुरुआत में लगाए हुए 1 हजार रुपये की वैल्यू आज 1.72 लाख रुपये हो जाती। यह इंडेक्स सालाना 67.45 फीसदी की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ा है। पिछले पांच साल में यह 63.59 फीसदी की सीएजीआर और तीन साल में तो 140 फीसदी की सीएजीआर से बढ़ा है। हालांकि इतने तगड़े रिटर्न के मुताबिक एसएमई सेगमेंट से मुनाफा कमाना आसान नहीं है। एक्सपर्ट्स भी ऐसा ही मानते हैं।
