बाजार में लगातार चौथे दिन दबाव दिख रहा है। शुरुआती कारोबारी घंटों में निफ्टी ने इंट्राडे में 17800 के नीचे फिसल गया। बैंक निफ्टी पर भी दबाव नजर आया है। लेकिन बाद के घंटों में बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी में नीचे से 150 अंकों का सुधार देखने को मिला है। वहीं बैंक निफ्टी पर 42100 के पार निकल गया है। निफ्टी बैंक भी अब हरे निशान में कारोबार करता नजर आया। लेकिन मिडकैप अब भी लाल निशान में नजर आ रहा है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर्स एक्सप्रेस में मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा ने चैनल से बातचीत की। उन्होंने इस अवसर पर अपने दमदार कॉल्स बताये। इसके साथ ही उन्होंने एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
निफ्टी में आज दोपहर के दौरान 17800, 17900 और 18000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17900, 17800 और 17700 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। बैंकिंग इंडेक्स की बात करें तो दोपहर के दौरान बैंक निफ्टी पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 42000, 42200 और 42500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42000, 41900 और 41800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये।
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की दमदार कॉल्स
PFC Future : खरीदें - 152 रुपये, लक्ष्य - 157 रुपये, स्टॉपलॉस - 148 रुपये
Ultratech Cement Future : खरीदें - 7237 रुपये, लक्ष्य - 7490 रुपये, स्टॉपलॉस - 7060 रुपये
Maruti Suzuki Future : खरीदें - 8526 रुपये, लक्ष्य - 8780 रुपये, स्टॉपलॉस - 8270 रुपये
सस्ता ऑप्शन कराएगा जोरदार कमाईः Tata Steel (टाटा स्टील)
आज का सस्ता ऑप्शन बताने के लिए शिवांगी ने टाटा ग्रुप का शेयर चुना है। शिवांगी ने कहा उन्हें टाटा स्टील के शेयर में ऑप्शन कॉल अच्छा नजर आ रहा है। उन्होंने जनवरी की एक्सपायरी वाली 120 के स्ट्राइक वाली कॉल 3.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसमें उन्होंने 2.25 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )