थॉमस कुक और ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों में 1 फरवरी को बजट के ऐलानों के बाद तेजी आई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में विदेश टूर प्रोग्राम पैकेज की बिक्री पर TCS दर कम करने का प्रस्ताव दिया। केंद्रीय बजट 2026 पेश करते हुए, सीतारमण ने कहा कि बजट का मकसद इन पैकेजों पर TCS (Tax Collected at Source) दर को मौजूदा 5 प्रतिशत और 20 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत करना है। इसमें धनराशि को लेकर कोई शर्त नहीं होगी।
