तीनों एक्सपर्ट्स ने सिर्फ एक दिन में कमाया 1% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए सभी दिग्गजों ने 7 स्टॉक्स पर खेला दांव
Mazagon Dock पर 5Paisa.com के रुचित जैन ने 4079 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 4250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Godrej पर Prithvi Finmart के हरीश जुजारे ने 858 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 940 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा
Polycab पर मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ ने 7215 रुपये के लेवल पर 7700 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते 5Paisa.com के रुचित जैन, Prithvi Finmart के हरीश जुजारे और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर रुचित जैन के सुझाये स्टॉक्स ने 1.11% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर हरीष जुजारे के सुझाये स्टॉक्स ने 0.43% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 0.98% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला शेयरः BUY Mazagon Dock
रुचित जैन ने इस स्टॉक में 4079 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 4250 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 3940 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Prithvi Finmart के हरीश जुजारे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Godrej
Prithvi Finmart के हरीश जुजारे ने इस स्टॉक में 858 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 810 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 940 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Polycab
अमित सेठ ने इसमें 7215 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 7700 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 7000 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला शेयरः BUY MRPL
रुचित जैन ने इस स्टॉक में 224 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 234 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 210 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Prithvi Finmart के हरीश जुजारे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bharat Dynamics
Prithvi Finmart के हरीश जुजारे ने इस स्टॉक में 1568 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1495 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1700 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Coachin Shipyard
अमित सेठ ने इसमें 2217 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 2400 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 2120 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Axis Bank
अमित सेठ ने इसमें 1247 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1300 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1220 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।