Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- CAR TRADE पर एक एक्सपर्टन ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि HSBC ग्लोबल ने 4.34 लाख शेयर खरीदे हैं। बजाज आलियांज ने 4.83 लाख शेयर खरीदे हैं। सोसाइटी जेनरल ने 5.95 लाख शेयर खरीदे हैं। GOLDMAN SACHS ने 6.19 लाख शेयर खरीदे हैं।वैरिटन ने 5.04 लाख शेयर खरीदे हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 25, 2024 पर 10:22 AM
HDFC BANK पर दूसरे एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि बर्नस्टीन ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 2100 रुपये प्रति शेयर तय किया है
Top 20 Stocks Today- क्रूड का भाव इजरायल-लेबनान तनाव के चलते 86 डॉलर के पार निकल गया। वहीं सोने में भी तेजी नजर आई। सरकार आज 96 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगी। इसकी वजह से भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडा आइडिया कंपनियों के शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए CAR TRADE और INTERGLOBE AVIATION सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष वर्मा की टीम
1. CAR TRADE (Green)
बजाज आलियांज ने 4.83 लाख शेयर खरीदे हैं। HSBC ग्लोबल ने 4.34 लाख शेयर खरीदे हैं। सोसाइटी जेनरल ने 5.95 लाख शेयर खरीदे हैं। वैरिटन ने 5.04 लाख शेयर खरीदे हैं। GOLDMAN SACHS ने 6.19 लाख शेयर खरीदे हैं।
2. AMARA RAJA ENERGY & MOBILITY (Green)
कंपनी की सब्सिडियरी का GIB EnergyX से करार किया है। लिथियम-आयन बैटरी की टेक्नोलॉजी के लिए लाइसेंस करार किया है
3. MUTHOOT CAPITAL SERVCIES (Green)
बोर्ड ने नई बिजनेस लाइन अपनाने को मंजूरी दी है। IRDAI के साथ कॉर्पोरेट एजेंट के तौर पर रजिस्ट्रेशन को मंजूरी दी है
4. RBL BANK (Green)
27 जून को QIP के जरिए फंड जुटाने पर विचार किया जायेगा
5. AU SMALL FINANCE BANK (Green)
27 जून को बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर विचार किया जायेगा
6. BOROSIL (Green)
कंपनी का QIP खुला। इसका फ्लोर प्राइस 331.75 रुपये/शेयर रहा। QIP के जरिए 250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है
7. RATTANINDIA ENTERPRISES (Green)
कंपनी की सहायक कंपनी Throttle Aerospace Systems ने देश में बने हुए एंटी ड्रोन प्लेटफॉर्म डिफेंडर की ट्रायल किया
8. RR KABEL (RED)
प्रोमोटर राम रत्न रिसर्च एंड होल्डिंग्स ने 5.90 लाख शेयर बेचे
9. TIDE WATER OIL (Green)
प्रोमोटर स्टैंडर्ड ग्रीस एंड स्पेशलिटी ने 1.62 लाख शेयर खरीदे हैं
10. YATRA ONLINE (Green)
कंपनी के लिए ग्लोबल संकेत बेहतर, शेयर में तेजी संभव है
नुवामा के अनुसार शेयर में 80% का उछाल संभव है। इसका लक्ष्य 1369 रुपये दिया है। उनका कहना है कि FY24–26E में कंपनी की आय में 27% CAGR ग्रोथ का अनुमान है।
2-AVENUE SUPERMART (Green)
सनसिटी, हैदराबाद में कंपनी ने नया स्टोर खोला। कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 371 हो गई
3-CRAFTSMAN AUTO (Green)
सनबीम लाइटवेटिंग सॉल्यूशंस, केदारा कैपिटल से करार किया है। सनबीम का पूरा कारोबार खरीदने के लिए करार किया है। इस करार में गुरुग्राम के एसेट्स शामिल नहीं हैं।
4-INTERGLOBE AVIATION (Green)
कंपनी मुंबई-जेद्दा के बीच उड़ानों की संख्या दोगुना करेगी। 15 अगस्त से मुंबई-जेद्दा के बीच हर हफ्ते 14 उड़ानें होंगी। 5 शहरों से जेद्दा के लिए हर हफ्ते 42 उड़ानें होंगी।
5-HAPPIEST MIND (Red)
फाउंडर अशोक सूता के 6% हिस्सा बेचने की खबरें सामने आई हैं। कंपनी के शेयर 826 रुपये/शेयर के फ्लोर प्राइस पर बेचने की खबरें सामने आई हैं।
6-OBEROI REALTY (Green)
कंपनी ने अब NCR MARKET में प्रवेश किया है
7. ZOMATO (GREEN)
यूबीएस ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 250 रुपये तय किया है
8. HDFC BANK (GREEN)
बर्नस्टीन ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 2100 रुपये प्रति शेयर तय किया है
9. CONCOR (RED)
आज स्टॉक पर दबाव देखने को मिल सकता है
10. ZEE ENTERTAINMENT (GREEN)
कंपनी ने नई सब्सिडियरी के बारे में घोषणा की है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)