Get App

Stocks in Trend: नए दौर की ये तीन प्लेटफॉर्म कंपनियां, धमाकेदार Q4 का शेयर मनाएंगे जश्न!

Stocks in Trend: मार्च 2026 तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर आज नए दौर की तीन दिग्गज प्लेटफॉर्म कंपनियों के शेयरों पर नजर रहेगी। इसमें से एक कंपनी ने तो अपनी प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार जारी रखा तो एक की कारोबारी ग्रोथ तगड़ी रही और एक ने तेजी से अपना घाटा कम किया। चेक करें इन तीनों की पूरी डिटेल्स और कारोबारी सेहत

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 07, 2026 पर 9:04 AM
Stocks in Trend: नए दौर की ये तीन प्लेटफॉर्म कंपनियां, धमाकेदार Q4 का शेयर मनाएंगे जश्न!
Stocks in Trend: आज स्टॉक मार्केट में नए जमाने की तीन दिग्गज प्लेटफॉर्म कंपनियां- पेटीएम (Paytm) की वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications), पॉलिसीबाजार (PolicyBazaar) की पीबी फिनटेक (PB Fintech) और मीशो (Meesho) पर खास नजर रहेगी।

Stocks in Trend: आज स्टॉक मार्केट में नए जमाने की तीन दिग्गज प्लेटफॉर्म कंपनियां- पेटीएम (Paytm) की वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications), पॉलिसीबाजार (PolicyBazaar) की पीबी फिनटेक (PB Fintech) और मीशो (Meesho) पर खास नजर रहेगी। मार्च 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे पर इनके शेयरों में आज तेज हलचल की गुंजाइश है। जहां एक तरफ पेटीएम की प्रॉफिटेबेलिटी में सुधार जारी रहा तो पीबी फिनटेक का सभी इंश्योरेंस सेगमेंट्स में परफॉरमेंस अच्छा रहा और मीशो ने भी तेजी से घाटा रिकवर किया और ऑर्डर ग्रोथ भी मजबूत रही। यहां इन तीनों कंपनियों के कारोबारी सेहत की डिटेल्स दी जा रही है।

कैसी रही तीनों कंपनियों की मार्च तिमाही?

Paytm

मार्च 2026 तिमाही में पेटीएम सालाना आधार पर (-)4.7% के ऑपरेटिंग प्रॉजिन से तेजी से सुधरकर 5.8% पर आ गई। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें गिरावट आई क्योंकि दिसंबर 2025 तिमाही में यह आंकड़ा 7.1% पर था। टैक्स से पहले बिना एक्सपेप्शनल आइटम्स के कंपनी ₹173 करोड़ के मुनाफे में रही, जबक एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ₹20 करोड़ के घाटे में थी। हालांकि इस मोर्चे पर भी कंपनी को तिमाही आधार पर झटका लगा है और यह दिसंबर 2025 तिमही में ₹230 करोड़ के मुनाफे से 24.8% कम हुआ है।

मार्च 2026 तिमाही में पेटीएम सालाना आधार पर ₹545 करोड़ के शुद्ध घाटे से ₹183 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आ गई। हालांकि दिसंबर 2025 तिमाही में यह ₹225 करोड़ के मुनाफे में थी।। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी को ₹21 करोड़ का एक्सपेश्नल गेन हुआ था जबकि पिछले साल की समान अवधि में ₹522 करोड़ का एक्सपेश्नल लॉस।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें