Tide Water Shares: इस स्मॉलकैप कंपनी में प्रमोटर बढ़ाने जा रहे हिस्सेदारी, 8% से अधिक बढ़ गया शेयर

Tide Water Oil Shares: टाइड वाटर ऑयल कंपनी के शेयरों में सोमवार को 8.1 फीसदी की तगड़ी तेजी देखी गई। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई कि इसकी प्रमोटर फर्म को बोर्ड से कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि टाइड वाटर ऑयल के ज्वाइंट प्रमोटर को कंपनी के अतिरिक्त 3.51 लाख शेयर खरीदने की मंजूरी मिल गई है

अपडेटेड Jun 24, 2024 पर 4:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tide Water Oil Shares: 2024 में अब तक इसके शेयर में 47% की तेजी आई है

Tide Water Oil Shares: टाइड वाटर ऑयल कंपनी के शेयरों में सोमवार को कारोबार के दौरान 8 फीसदी तक की तगड़ी तेजी देखी गई। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई कि इसकी प्रमोटर फर्म को बोर्ड से कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि टाइड वाटर ऑयल के ज्वाइंट प्रमोटर, स्टैंडर्ड ग्रीसेज एंड स्पेशियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड को कंपनी के अतिरिक्त 3.51 लाख शेयर खरीदने की मंजूरी मिल गई है। यह ट्रांजैक्शन 28 जून, 2024 को या उससे पहले पूरा करना होगा, जो इस सप्ताह तक का समय है। ऐसा नहीं करने पर इस ट्रांजैक्शन की पूर्व-मंजूरी के लिए एक नया आवेदन करना होगा।

मार्च तिमाही तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, स्टैंडर्ड ग्रीसेज एंड स्पेशियलिटीज के पास टाइड वाटर ऑयल में 34.34% हिस्सेदारी या 59.84 लाख शेयर थे। अतिरिक्त शेयरों को खरीदने के बाद, कंपनी में इसकी हिस्सेदारी करीब 2% और बढ़ सकती है। मार्च तिमाही तक प्रमोटरों के पास टाइड वाटर ऑयल में कुल मिलाकर 62.27% हिस्सेदारी है।

स्टैंडर्ड ग्रीसेज के अलावा टाइड वाटर ऑयल की दूसरी संयुक्त प्रमोटर, एंड्रयू यूल एंड कंपनी लिमिटेड है। इसके पास कंपनी में 26.23% हिस्सेदारी है। जेनस कंसोलिडेटेड फाइनेंस 1.69% हिस्सेदारी के साथ तीसरी माइनॉरिटी प्रमोटर है।


टाइड वाटर ऑयल ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रिलय लुब्रिकेंट्स बनाने वाली एक जाना- मानी कंपनी है। कंपनी की अधिकतर पब्लिक शेयरहोल्डिंग छोटे रिटेल निवेशकों के पास है, जिनकी कंपनी में 28.8% हिस्सेदारी है। म्यूचुअल फंड का कंपनी में लगभग न के बराबर निवेश है।

फिलहाल टाइड वॉटर ऑयल के शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 2,071 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे हैं। जून में अब तक शेयर में 15% की तेजी आई है, जबकि अप्रैल में इसमें करीब 28% की तेजी आई थी। मार्च में शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

2024 में अब तक शेयर में 47% की तेजी आई है, यह 2021 के बाद किसी एक साल में कंपनी के शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी है। साल 2021 में इसके शेयरों में 68% की तेजी आई थी।

यह भी पढ़ें- Indus Towers में और 3% हिस्सेदारी लेना चाहती है Bharti Airtel, डेटा सेंटर बिजनेस के साथ कर सकती है विलय

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।