Tips Music Share Price: रेवेन्यू 21% बढ़ने से शेयर 9% भागा, बायबैक पर बोर्ड मीटिंग अब 5 अगस्त को

Tips Music Share Price: टिप्स म्यूजिक, एक म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल और फिल्म प्रोडक्शन, प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। कंपनी का पुराना नाम टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड था। ऑपरेटिंग EBITDA जून 2026 तिमाही के दौरान 53.5 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 4:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जून 2026 तिमाही में टिप्स म्यूजिक ने 73 नए गाने रिलीज किए।

एंटरटेनमेंट, म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन इंडस्ट्री की कंपनी टिप्स म्यूजिक के शेयरों में आज 23 जुलाई को अच्छी तेजी है। शेयर की कीमत दिन में पिछली क्लोजिंग से लगभग 15.7 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 720 रुपये के हाई तक गया। बाद में लगभग 9 प्रतिशत बढ़त के साथ 676.55 रुपये पर सेटल हुआ। एक दिन पहले टिप्स म्यूजिक के बोर्ड ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। मुनाफा ​घटने के बावजूद शेयर खरीद बढ़ी है। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत गिरकर 43.70 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 45.84 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 106.51 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2025 तिमाही में 88 करोड़ रुपये था। खर्च 54 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2025 तिमाही में 32.22 करोड़ रुपये के थे। ऑपरेटिंग EBITDA जून 2026 तिमाही के दौरान 53.5 करोड़ रुपये रहा।

टिप्स म्यूजिक, एक म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल और फिल्म प्रोडक्शन, प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। कंपनी का पुराना नाम टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड था। कंपनी की शुरुआत कुमार एस तौरानी और रमेश एस तौरानी ने की थी। जून 2026 तिमाही में टिप्स म्यूजिक ने 73 नए गाने रिलीज किए। इनमें से 55 फिल्मी गाने थे, जबकि 18 नॉन-फिल्मी।


बायबैक का प्रस्ताव अगली मीटिंग तक टला

टिप्स म्यूजिक का बोर्ड 22 जुलाई की मीटिंग में शेयर बायबैक पर भी चर्चा करने वाला था। मीटिंग के बाद जानकारी दी गई कि अब बायबैक के प्रपोजल पर अगली बोर्ड मीटिंग में चर्चा होगी। अगली मीटिंग 5 अगस्त को होने वाली है। बायबैक में कोई कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स से शेयरों की खरीद करती है। बायबैक का साइज क्या रहेगा, इस पर अभी डिटेल सामने नहीं आई है।

इससे पहले टिप्स म्यूजिक ने साल 2024 में 5,95,000 शेयरों का बायबैक किया था। बायबैक प्राइस 625 रुपये प्रति शेयर था। कुल 37,18,75,000 रुपये या 37.18 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदे गए थे। 2023 में 2,600 रुपये प्रति शेयर के प्राइस पर 32.76 करोड़ रुपये में 1,26,000 शेयरों का बायबैक किया गया था। 2020 में कंपनी ने 13,50,000 इक्विटी शेयरों का बायबैक किया था। बायबैक प्राइस 140 रुपये प्रति शेयर था और कुल 18.90 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदे गए थे।

Hero MotoCorp ₹75 Dividend: हकदार बनने का आज, 23 जुलाई को आखिरी मौका; शेयर 4% तक चढ़ा

शेयर 6 महीनों में 30 प्रतिशत चढ़ा

कंपनी का मार्केट कैप 8600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। टिप्स म्यूजिक का शेयर 6 महीनों में लगभग 30 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 64.15 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।