Titagarh Rail share price: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail Systems) के शेयर शुक्रवार 15 सितंबर को 3 प्रतिशत से अधिक चढ़कर कारोबार करते दिखे। रेल कोच और वैगन निर्माता कंपनी के लिए मजबूत ग्रोथ आउटलुक दिये जाने के कारण शेयरों में रैली देखने को मिली। एचएसबीसी सिक्योरिटीज (HSBC Securities) ने कंपनी के स्टॉक पर 'खरीदारी' की सिफारिश की है। इस शेयर ने इस साल अब तक लगभग 64 प्रतिशत की तेजी दिखाई है। मौजूदा स्तरों से भी इस स्टॉक तेजी की संभावना ब्रोकरेज को नजर आती है। लिहाजा ब्रोकरेज फर्म शेयर के लिए लक्ष्य मूल्य 750 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 900 रुपये कर दिया है।
