Taking Stock: भारतीय इक्विटी इंडेक्सेस ने कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 15 सितंबर को उतार-चढ़ाव के बीच अपना रिकॉर्ड प्रदर्शन जारी रखा। सेक्टोरल फ्रंट पर मिले-जुले ट्रेंड के बीच निफ्टी पहली बार 20,200 के पार निकल गया। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 319.63 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 67,838.63 पर था। जबकि निफ्टी 89.20 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 20,192.30 पर नजर आया। ग्लोबल बाजारों के सपोर्ट के चलते स्थानीय इंडेक्सेस रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले। इसके बाद ये पॉजिटिव जोन में बने रहे। सत्र के दौरान कुछ मुनाफावसूली भी देखी गई। लेकिन आखिरी घंटे में ऑटो, आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेजी के चलते इंडेक्स नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये।
इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 2 प्रतिशत बढ़े। 15 सितंबर को सेंसेक्स ने 67,927.23 और निफ्टी ने 20,222.45 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ।
टॉप गेनर्स में बजाज ऑटो, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एमएंडएम, हीरो मोटोकॉर्प और भारती एयरटेल के शेयर शामिल हैं। जबकि लूजर्स में बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, एचयूएल, जियो फाइनेंशियल और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरल इंडेक्सेस में मिला-जुला रुझान देखने को मिला। एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस, पावर और रियल्टी में 0.4-1 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि ऑटो, बैंक, फार्मा, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 0.3-1 प्रतिशत की बढ़त हुई।
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स पॉजिटिव नोट के साथ बंद होने में कामयाब रहे।
Religare Broking के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय
अजीत मिश्रा ने कहा कि एक दिन के ठहराव के बाद बाजार में तेजी आई। आज बाजार में करीब आधा प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी बढ़त के साथ खुला और उसके बाद रेंजबाउंड कारोबार करता रहा। अंततः यह 0.44% की तेजी के साथ 20,192.35 के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर रुझान मिला-जुला रहा। ऑटो और आईटी ने मजबूत बढ़त दर्ज की। जबकि रियल्टी और एफएमसीजी लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर इंडेक्सेस में प्रत्येक में लगभग आधा प्रतिशत की बढ़त नजर आई।
मिश्रा ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि निफ्टी में पॉजिटिव रुझान जारी रहेगा। इसमें कुछ इंटरमीडियेट कंसोलिडेशन में 20,300 के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। बाजार में निवेशकों और ट्रेडर्स को "गिरावट पर खरीदारी" का नजरिया बनाए रखना चाहिए। उन्हें ऐसे शेयरों पर दांव लगाना चाहिए जिसका रिस्क रिवार्ड रेशियो अनुकूल हो।
Kotak Securities के अमोल अठावले की बाजार पर राय
अमोल अठावले ने कहा कि यूएस ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में रिकवरी देखने को मिली। स्थानीय बाजारों पर भी इसका असर देखने को मिला। डेली और वीकली चार्ट पर, निफ्टी ने एक ब्रेकआउट कंटिन्यूएशन फॉर्मेशन बनाया है। ये फॉर्मेशन निफ्टी में निकट अवधि में अपट्रेंड लहर जारी रहने का संकेत दे रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि भले ही बाजार का लार्ज टेक्सचर बुलिश है। फिर भी बाजार अस्थायी रूप से ओवरबॉट स्थिति में नजर आ रहा है। इसलिए हमें उच्च स्तर पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए 20075 और 20000 के लेवल प्रमुख सपोर्ट जोन के रूप में काम करते दिखेंगे। जबकि निफ्टी में तेजी आने पर 20300-20375 अहम रेजिस्टेंस जोन के रूप में नजर आ सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)