TVS Motor का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 20200, 20300 और 20500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 20200, 20100 और 20000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 46300, 46400 और 46500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 46300, 46200 और 46000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Sep 15, 2023 पर 2:31 PM
Story continues below Advertisement
TVS Motor पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नया शिखर बनाने के बाद बाजार में बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। निफ्टी में सिर्फ 60 और निफ्टी बैंक में 250 अंकों का दायरा नजर आया। मिडकैप की तेजी भी खत्म हो गई। टॉप एफएंडओ गेनर्स में एमसीएक्स, एबॉट इंडिया, बंधन बैंक, इप्का लैब्स, आईसीआईसीआई प्रू और जुबिलेंट फूड के शेयर शामिल नजर आये। वहीं निफ्टी में एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स और एमएंडएम के शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में टाटा कंज्यूमर, ब्रिटानिया और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 20200, 20300 और 20500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 20200, 20100 और 20000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 46300, 46400 और 46500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 46300, 46200 और 46000 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 4 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 8% रिटर्न, आज कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने 9 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Coforge Future : खरीदें - 5541 रुपये, टारगेट - 5760 रुपये, स्टॉपलॉस - 5433 रुपये

    Escorts Kubota Future : खरीदें - 3159 रुपये, टारगेट - 3280 रुपये, स्टॉपलॉस - 3100 रुपये

    Grasim Future : खरीदें- 1967 रुपये, टारगेट - 2050 रुपये, स्टॉपलॉस - 1930 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः TVS Motor

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने TVS Motor पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि TVS Motor की सितंबर की एक्सपायरी वाली 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 21.80 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 36 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।