कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी कि 15 सितंबर को निफ्टी ऑटो इंडेक्स इंट्राडे में 1.3 प्रतिशत बढ़ गया। इंडेक्स में बढ़त का यह दूसरा दिन रहा। इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वाले शेयर बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर कंपनी और आयशर मोटर्स रहे। इनमें 1-5 प्रतिशत के बीच बढ़त देखने को मिली। इस साल अब तक निफ्टी ऑटो ने 28 प्रतिशत से अधिक की तेजी दिखाई है। ये इंडेक्स निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसमें 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एनालिस्ट के अनुसार कई कंपनियों के अच्छे प्रोडक्ट के साथ-साथ डिमांड और मार्जिन में सुधार से इंडेक्स में नई तेजी देखने को मिल रही है।
टाटा मोटर्स बना टॉप गेनर्स
ऑटो इंडेक्स में शामिल टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इस साल लगभग 60 प्रतिशत तक चढ़कर सबसे बड़ा गेनर बना है। टाटा-समूह की कंपनी का शेयर निवेशकों के सेंटीमेंट को और बू्स्ट दे रहा है। इसकी वजह ये है कि मौजूदा स्तर से शुद्ध ऑटोमोटिव कर्ज में कमी आई है। इसके साथ-साथ जगुआर लैंड रोवर व्यवसाय में निरंतर सुधार दिख रहा है।
दूसरी तरफ बढ़ी हुई महंगाई के बीच मांग के दबाव से जूझ रही दोपहिया कंपनियां भी मुश्किल में हैं। Bajaj-Triumph और Hero-Harley की साझेदारी में लॉन्च किए गए मॉडल के साथ, दोपहिया कंपनियां भी दाम बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
टाटा मोटर्स के बाद इस साल सबसे ज्यादा तेजी बजाज ऑटो के शेयर देखने को मिली। बजाज ऑटो का शेयर 42 प्रतिशत ऊपर है। जबकि हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 12 प्रतिशत ऊपर है।
बजाज ऑटो पर ब्रोकरेज बुलिश
BofA Securities ने बजाज ऑटो पर ग्रोथ का हवाला देते हुए 15 सितंबर को अपनी रेटिंग को संशोधित कर न्यूट्रल से 'खरीदें' कर दिया। इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म ने लक्ष्य मूल्य भी 5,100 रुपये से बढ़ाकर 5,550 रुपये कर दिया है।
आज दोपहर 1:30 बजे, एनएसई पर बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का शेयर 5 प्रतिशत बढ़कर 5,101.80 रुपये पर पहुंच गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra), बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (Balkrishna Industries), अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) के शेयर भी 1 प्रतिशत चढ़कर कारोबार करते नजर आये।
दूसरी ओर ऑटो इंडेक्स पर एमआरएफ (MRF) में 0.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह ये रही कि स्ट्रीट को लगता है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमत से कंपनी की ऑपरेटिंग मार्जिन को नुकसान हो सकता है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)