Titan Q4 Profit: मार्च तिमाही में टाइटन का प्रॉफिट 35% उछला, ₹15 डिविडेंड का ऐलान, शेयर 6% उछला

Titan Q4 Profit: मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 35 फीसदी बढ़कर 1,179 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की टोटल इनकम 46 फीसदी बढ़कर 20,300 करोड़ रही। यह कंपनी के अब तक के सबसे शानदार तिमाही प्रदर्शन में से एक है

अपडेटेड May 08, 2026 पर 3:31 PM
Story continues below Advertisement
Titan Company ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए प्रति शेयर 15 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है।

Titan Q4 Profit: टाइटन कंपनी ने 8 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट इस दौरान साल दर साल आधार पर 35 फीसदी चढ़कर 1,179 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की टोटल इनकम 46 फीसदी बढ़कर 20,300 करोड़ रही। यह कंपनी के अब तक के सबसे शानदार तिमाही प्रदर्शन में से एक है।

प्रति शेयर 15 रुपये डिविडेंड का ऐलान

Titan Company  ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए प्रति शेयर 15 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। आने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में डिविडेंड के प्रस्ताव पर बोर्ड की मंजूरी मिल जाएगी। मार्च तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। यह 6.3 फीसदी चढ़कर 4,579 रुपये पर पहुंच गया।


ज्वेलरी सेगमेंट का शानदार प्रदर्शन

टाइटन ने कहा है कि कंपनी की इनकम में स्ट्रॉन्ग ग्रोथ की वजह इसके ज्वेलरी बिजनेस का शानदार प्रदर्शन है। इसके अलावा वॉचेज सेगमेंट में भी डिमांड बढ़ी है। ज्वेलरी पोर्टफोलियो की इनकम साल दर साल आधार पर 50 फीसदी बढ़कर 18,195 रुपये रही। इसमें बुलियन और डिजी-गोल्ड सेल्स शामिल नहीं हैं। खास बात यह है कि गोल्ड की कीमतों में उछाल के बावजूद ज्वेलरी सेगमेंट की ग्रोथ अच्छी रही।

इंटरनेशनल बिजनेस की भी ग्रोथ अच्छी

कंपनी के वॉचेज बिजनेस में एनालॉग वॉचेज की ग्रोथ मार्च तिमाही में 15 फीसदी रही। कंपनी को प्रीमियम प्रोडक्ट्स में ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी का फायदा मिला। कंपनी ने कहा है कि उसके इंटरनेशनल ज्वेलरी ऑपरेशंस की ग्रोथ भी डबल डिजिट में रही। जीसीसी और नॉर्थ अमेरिका मार्केट्स में भी इस सेगमेंट का प्रदर्शन अच्छा रहा।

यह भी पढ़ें: SBI Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 6% बढ़ा, ₹17.35 के डिविडेंड का ऐलान; फिर भी शेयर 6% टूटा

Damas Jewellery का अधिग्रहण पूरा

मार्च तिमाही में कंपनी ने Damas Jewellery में 67 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली। यह जीसीसी रीजन में एक बड़ा ब्रांड है। इससे कंपनी के इंटरनेशनल एक्सपैंशन स्ट्रेटेजी के विस्तार का पता चलता है। पूरे फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में कंपनी की कंसॉलिडेटेड इनकम 33 फीसदी बढ़कर 76,078 करोड़ रुपये रही। टैक्स बाद प्रॉफिट 52 फीसदी के उछाल के साथ 5,073 करोड़ रुपये रहा।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।