Titan Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयर में 6 मई को गिरावट है। मार्च 2024 तिमाही में मुनाफा और इनकम में बढ़ोतरी तो हुई लेकिन यह उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही। लिहाजा कई ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर के लिए रेटिंग और टारगेट प्राइस घटा दिया है। इसका असर शेयर में बिकवाली के रूप में दिखा। बीएसई पर सुबह टाइटन का शेयर लाल निशान में 3481.10 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में यह पिछले बंद भाव 3535.40 रुपये से 8 प्रतिशत तक गिरकर 3257.05 रुपये के लो तक आया।
