Titan Shares: टाइटन के शेयरों में आ सकता है बड़ा उछाल, UBS ने 31% तक बढ़ाया टारगेट प्राइस

Titan Shares: टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Ltd) के शेयरों में जल्द ही बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने टाइटन के शेयरों के लिए अपनी रेटिंग को ‘न्यूट्रल’ से बदलकर ‘Buy (खरीदें)’ कर दिया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को कंज्यूमर डिस्क्रिएशनरी सेक्टर का “स्ट्रक्चरल विनर” बताया है

अपडेटेड Oct 23, 2025 पर 1:40 PM
Story continues below Advertisement
Titan Shares: सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के घरेलू ज्वेलरी सेगमेंट में 19% की बढ़त दर्ज की गई

Titan Shares: टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Ltd) के शेयरों में जल्द ही बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने टाइटन के शेयरों के लिए अपनी रेटिंग को ‘न्यूट्रल’ से बदलकर ‘Buy (खरीदें)’ कर दिया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को कंज्यूमर डिस्क्रिएशनरी सेक्टर का “स्ट्रक्चरल विनर” बताया है।

UBS ने टाइटन के शेयर का टारगेट प्राइस 3,600 रुपये से करीब 21 फीसदी बढ़ाकर 4,700 कर दिया है रुपये यानी 31% की बढ़ोतरी। यह इसके शेयरों में सोमवार के बंद भाव से करीब 26% तक की संभावित तेजी की उम्मीद है।

यूबीएस का कहना है कि टाइटन की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। इसके पीछे इसने तीन प्रमुख कारण बताए हैं। मजबूत ब्रांड इक्विटी, ग्राहकों का गहरा भरोसा, लैब में बनने वाले डायमंड्स से सीमित खतरा। ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी की कमाई FY26 में 46% और FY27 में 21% बढ़ सकती है। यह ग्रोथ सभी प्रमुख बिजनेस सेगमेंट्स में मजबूत रफ्तार के चलते संभव होगी।


टाइटन के सितंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट

सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के घरेलू ज्वेलरी सेगमेंट में सालाना आधार पर 19% की बढ़त दर्ज की गई। यह बढ़त सोने के बढ़ते दामों और औसत टिकट साइज में इजाफे के कारण हुई, हालांकि ग्राहकों की संख्या में हल्की गिरावट आई। स्टडेड डिजाइन्स में मिड-टींस (लगभग 15%) की ग्रोथ रही, जो साधारण गोल्ड ज्वेलरी से बेहतर प्रदर्शन था। गोल्ड कॉइन्स की बिक्री ने भी मजबूत प्रदर्शन जारी रखा।

बाकी सेगमेंट्स का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। वॉचेस का कारोबार 12% बढ़ा, आईकेयर में 9% की बढ़ोतरी और कैरेटलेन ने 30% की ग्रोथ दर्ज की। वहीं अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 86% की छलांग देखने को मिली, खासकर अमेरिकी बाजार में बिक्री दोगुनी रही।

इमर्जिंग बिजनेस में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। फ्रेगरेंस (सुगंध) में 48% की बढ़ोतरी, वुमेन्स बैग्स में 90% की जबरदस्त छलांग, और तनीरा (Taneira) में 13% की बढ़त दर्ज की गई।

शेयरों का हाल

टाइटन के शेयर मंगलवार को स्पेशलन मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में 0.23% गिरकर 3,728.95 रुपये के भाव पर बंद हुए। हालांकि, बीते एक महीने में इस शेयर में करीब 8.4% की तेजी आई है और साल की शुरुआत से अब तक यह शेयर 15% का रिटर्न दे चुका है।

यह भी पढ़ें- Birlasoft का शेयर 10% भागा, H-1B वीजा पर नए अपडेट ने बढ़ाई खरीद; मई 2021 के बाद पहली बार इतना बड़ा उछाल

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।