Today Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत निगेटिव नोट के साथ हो सकती हैं। सेंसेक्स-निफ्टी 6 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे हैं। निफ्टी 19650 के करीब बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 364.06 अंक या 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 65995.63 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 107.70 अंक या 0.55 फीसदी की तेजी लेकर 19653.50 पर बंद हुआ है। लगभग 2229 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1291 शेयर गिरे हैं। जबकि 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19733-19766/19781 और बड़ा रेजिस्टेंस 19810-19810/19856 पर है। पहला बेस19633-19590 का और बड़ा बेस 19555-19510/19490 पर है। शुक्रवार को 20DEMA को छुआ। FIIs की तरफ से बिकवाली हल्की हुई है। US बाजार में पुलबैक से गैपअप मुमकिन है, हालांकि जियोपॉलिटिकल स्थिति थोड़ी अलग है। बाजार का अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल, बाजार की चाल के हिसाब से ट्रेड करें। निफ्टी का फ्रैश बेस 19633-19590 पर है जबकि बेस-1 स्थिर रहने तक गिरावट में खरीदें। इसके नीचे 19510-19490 संभव है। ऊपर 19733 पर बाधा, इसके ऊपर स्विंग में 19781-19810 संभव है। आज 19810 काफी अहम, स्थिति कैसे बनती है देखना होगा।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 44560-44673 और बड़ा रेजिस्टेंस 44787-44910/45020 पर है। पहला बेस 44288-44138 का और बड़ा बेस 44020-43880 पर है। शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी के बाद कोई मूव नहीं दिखा, बैंक निफ्टी 10DEMA पार नहीं हुआ। 44500 पर कॉल राइटर्स का दबदबा, फिर 44800 45000 पर कॉल राइटर्स जमें है। 44300-200 पर पुट राइटर्स जमें, फिर 44000 पर पुट राइटर्स है। 44288-44200 पर निफ्टी बैंक का 100DEMA है। गैपअप का पीछा करने से बचें, इंडेक्स में मजबूती के आसार नहीं है। गैपअप के बाद 44673-787 की तरफ बेचने का मौका मिलेगा। 44138-44020 शॉर्ट कवर करने का जोन होगा, 44020 के नीचे ही ब्रेकडाउन संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।