Today Nifty -Bank Nifty Position: आज के लिए निफ्टी -बैंक निफ्टी के लिए ये लेवल हैं अहम, दांव लगा कमा सकते है मुनाफा

Today Nifty -Bank Nifty Position: वीरेंद्इंर कुमार का कहना है कि इंट्राडे ट्रेडर्स पहले बेस या 21591/21571 तक गिरावट पर खरीदें। 21687-21714 के पार निकलने पर नजर रखें। अगर इंडेक्स फंसता दिखे तो 21690-21714 पर थोड़ा मुनाफा लें। 21687-21714 के ऊपर टिका तो 21766-21789 संभव है।

अपडेटेड Dec 28, 2023 पर 8:46 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 48431-48510 और बड़ा रेजिस्टेंस 48621-48788/48910 पर है।

Today Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती हैं। 27 दिसंबर को बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली। निफ्टी आज 21,600 के ऊपर बंद हुआ। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 701.63 अंक या 0.98 फीसदी बढ़कर 72,038.43 पर और निफ्टी 213.50 अंक या 1.00 फीसदी की तेजी लेकर 21,654.80 पर बंद हुआ। लगभग 1801 शेयर बढ़े । वहीं, 1848 शेयर गिरे है। जबकि, आज 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ ।ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।

निफ्टी पर राय

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21687-21714 और बड़ा रेजिस्टेंस 21766-21789/813 पर है। पहला बेस 21571-21541 का और बड़ा बेस 21490 -21421 पर है। कल 21524 के ऊपर अच्छा स्विंग मिला। निफ्टी में पोजिशनल लॉन्ग कायम रखें। FIIs की भारी खरीदारी दिखी है। इंडेक्स में कुछ लॉन्ग सौदे कटते दिखे। एक्सपायरी को देखते हुए कॉल राइटर्स के 2 जोन, 21700-21800 पर है। 21500 और उसके बाद 21600 पर सबसे ज्यादा पुट सौदे देखने को मिल रहे है। इंट्राडे ट्रेडर्स पहले बेस या 21591/21571 तक गिरावट पर खरीदें। 21687-21714 के पार निकलने पर नजर रखें। अगर इंडेक्स फंसता दिखे तो 21690-21714 पर थोड़ा मुनाफा लें। 21687-21714 के ऊपर टिका तो 21766-21789 संभव है। 21700 के ऊपर बंद हुआ तो पोजिशनल SL 21490 पर लाएं।


बैंक निफ्टी की राय

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 48431-48510 और बड़ा रेजिस्टेंस 48621-48788/48910 पर है। पहला बेस 48231-48040का और बड़ा बेस 47840-47610 पर है। कल बैंक निफ्टी में 48039 के ऊपर अच्छा स्विंग मिला था। बैंक निफ्टी नए शिखर पर बंद होने में कामयाब रहा। HDFC बैंक ने कल तेजी को लीड किया। एक्सपायरी पर 48000-47700-47500 पर पुट राइटर्स जमें। 48500-49000 जोन में कॉल राइटर्स टिके। इंट्राडे ट्रेडर्स पहले बेस के करीब तक गिरावट में खरीद सकते हैं। 48431-48510 पार हुआ तो 48621-48788 तक स्विंग संभव है। बाजार में मोमेंटम अच्छा, बस SLs का ध्यान रखें।

Stock Market LIVE Updates:गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 28, 2023 8:46 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।