Today Top Brokerage views- अपोलो टायर, बायोकॉन सहित ये स्टॉक्स हैं ब्रोकरेज की रडार पर, क्या आप भी करेंगे निवेश

Today Top Brokerage views - जेफरीज ने एबीबी इंडिया में खरीद की राय देते हुए इसके लिए 3775 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है

अपडेटेड Nov 16, 2022 पर 10:47 AM
सीएलएसए ने PB Fintech पर बिक्री की राय दी है। और इसके लिए 600 रुपये का टारगेट दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Today Top Brokerage views - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर Biocon, PB Fintech, BALKRISHNA IND, IPCA LABS, ABB, Apollo Tyres, जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।

    Apollo Tyres पर Nomura

    नोमुरा ने अपोलो टायर में न्यूट्रल पर रेटिंग दी है और इसके लिए 327 रुपये का लक्ष्य दिया है। नोमुरा का कहना है कि दूसरी तिमाही का कामकाजी मुनाफा अनुमान के मुताबिक रहा है। रिप्लेसमेंट डिमांड में सुस्ती बरकरार है।कमोडिटी में तेजी की चुनौतियों से वैल्युएशन पर असर है।


    Biocon पर Goldman Sachs

    Goldman Sachs ने बायोकॉन पर खरीद की राय देते हुए 350 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि मुनाफे के लिहाज से दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे है। बिक्री में साल-दर-साल 26% का इजाफा देखने को मिला है। EBITDA में साल-दर-साल 6% की बढ़ोतरी हुई है। बायोसिमिलर बिक्री & रिसर्च सर्विस के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। FY23 में कंपनी ने 10% से ज्यादा आय का गाइडेंस दिया था, इसके पूरा होने की संभावना है। कारोबार के कई सेगमेंट में ग्रोथ से आय बढ़ने की उम्मीद है।

    PB Fintech पर CLSA

    सीएलएसए ने PB Fintech पर बिक्री की राय दी है। और इसके लिए 600 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इंश्योरेंस इंडस्ट्री में 15 साल में 10% CAGR का अनुमान है। ऑनलाइन इंश्योरेंस से कंपनी को सबसे ज्यादा पहुंच रहा है और इंश्योरेंस कारोबार के लिए 15% का जबरदस्त टेक रेट रहा है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि FY22-26 के बीच कोर आय 37% CAGR रहने का अनुमान है। प्रीमियम के 38% CAGR से कोर आय CAGR बढ़ने की उम्मीद है। FY22 में कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन 24% और FY26 में 32% बढ़ने का अनुमान है।

    ABB India पर Jefferies

    जेफरीज ने एबीबी इंडिया में खरीद की राय देते हुए इसके लिए 3775 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि Q3CY22 EBITDA 17% रहा, आय घटने से अनुमान से कमजोर रहा है। आगे की तिमाहियों में इसमें सुधार देखने को मिल सकता है। ऊंचे कैपेसिटी यूटिलाइजेशन और कच्चे माल की कीमतों में नरमी से मार्जिन बढ़ा है। डाटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेयरहाउस & लॉजिस्टिक्स में सबसे ग्रोथ रहेगी।

    Balkrishna Industries पर Nomura

    नोमुरा ने Balkrishna Industries पर न्यूट्रल रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 1912 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है। मजबूत ASP से दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमाने से बेहतर रहे। छोटी अवधि डिमांड को लेकर चुनौती, कमजोर एग्री साइकल का असर दिखा है। आगे मार्जिन पर दबाव रहने की आशंका है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।