Get App

Tonbo Imaging India: जबरदस्त सब्सक्रिप्शन के बाद शानदार लिस्टिंग, मिला 66% का बंपर गेन

Tonbo Imaging India: टोनबो इमेजिंग इंडिया बैटलफील्ड सॉल्यूशंस की एक बड़ी रेंज की पेशकश करती है, जिसमें थर्मल इमेजिंग सिस्टम्स, वेपन साइट्स, मिसाइल सीकर्स, फायर कंट्रोल सिस्टम्स, मिसाइल गाइडेंस सिस्टम्स, टारगेटिंग सिस्टम्स और हैंडहेल्ड थर्मल इमेजिंग डिवाइसेज शामिल हैं

Ritika Singhअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 12:32 PM
Tonbo Imaging India: जबरदस्त सब्सक्रिप्शन के बाद शानदार लिस्टिंग, मिला 66% का बंपर गेन
टोनबो इमेजिंग इंडिया एक ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर है।

टोनबो इमेजिंग इंडिया ने 23 अक्टूबर को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। BSE पर शेयर

66 प्रतिशत के बंपर गेन के साथ ₹1162 और NSE पर 65.7 प्रतिशत बढ़त के साथ ₹1160 पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस ₹700 था। कंपनी का ₹852.18 करोड़ का IPO 132.81 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 293.56 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 156.36 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 31.11 गुना और कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 54.31 गुना सब्स​क्राइब हुआ।

कंपनी का मार्केट कैप 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। IPO में 1.22 करोड़ शेयरों का केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) रहा। टोनबो इमेजिंग इंडिया एक ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) है। यह डिफेंस और सिक्योरिटी के कामों के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिक, इन्फ्रारेड (EO/IR), एंबेडेड विजन, कम्युनिकेशन, गाइडेंस और सर्विलांस सिस्टम्स की डिजाइन, डेवलपिंग और मैन्युफैक्चरिंग देखती है।

टोनबो इमेजिंग इंडिया बैटलफील्ड सॉल्यूशंस की एक बड़ी रेंज की पेशकश करती है, जिसमें थर्मल इमेजिंग सिस्टम्स, वेपन साइट्स, मिसाइल सीकर्स, फायर कंट्रोल सिस्टम्स, मिसाइल गाइडेंस सिस्टम्स, टारगेटिंग सिस्टम्स और हैंडहेल्ड थर्मल इमेजिंग डिवाइसेज शामिल हैं। कंपनी के प्रमोटर अरविंद कोंडांगी लक्ष्मीकुमार, अंकित कुमार, सेसिलिया डिसूजा, विनिमय एडवाइजरी LLP हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें