Top trading ideas : 3-4 हफ्तों में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव
Top trading ideas : बाजार की दिशा साफ नहीं है। ऐसे में निवेशकों को सलाह वे कोई निवेश करते समय सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल, टेक्निकल इंडीकेटर्स और ग्लोबल संकेतों की बारीकी से जांच करनी चाहिए। हम अभी तक पूरी तरह से संकट से बाहर नहीं निकले हैं। तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी नीचे फिसल कर मार्च 2023 के बाद पहली बार 20-डे ईएमए से नीचे बंद हुआ है
Top trading ideas : पीवीआर इनॉक्स में 1510 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1740 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है
Top trading ideas : 4 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में भी बाजार करेक्शन के मोड में रहा। लेकिन कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार 04 अगस्त को ये 19300 के स्तर पर सपोर्ट लेते हुए अच्छी वापसी करता दिखा। जिसके चलते निफ्टी इस हफ्ते हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई करते हुए साप्ताहिक आधार पर 0.7 फीसदी की कमजोरी के साथ 19517 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने वीकली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, साथ ही ये लोअर हाई लोअर लो फॉर्मेशन करता भी दिखा है। बाजार जानकारों का कहना है कि आगे अगर निफ्टी को एक बार फिर से 19800 का स्तर छून है तो इसके 19500-19600 के ऊपर टिकना होगा। नीचे की तरफ 19300-19200 के स्तर पर निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट है।
एंजेल वन के समीत चव्हाण का कहना है कि हम अभी तक पूरी तरह से संकट से बाहर नहीं निकले हैं। तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी नीचे फिसल कर मार्च 2023 के बाद पहली बार 20-डे ईएमए (19541) से नीचे बंद हुआ है। इसलिए, अब जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 19550 - 19600 के स्तर को पार नहीं कर लेता, तब तक किसी को आत्मसंतुष्ट होने से बचना चाहिए। इस समय बहुत आक्रामक ट्रेड लेने से बचने की सलाह होगी।"
उन्होंने आगे कहा कि अगर यहां से ग्लोबल मार्केट में और दबाव बनता है तो निफ्टी 19400 - 19300 की और फिसलता दिख सकता है। दबाव ज्यादा बढ़ने पर नीचे की तरफ 19000 - 18800 का स्तर भी मुमकिन है। हफ्ते के अंत में बाजार दिशा साफ नहीं दिख रही थी। ऐसे में एक समय में एक ही कदम उठाने की सलाह होगी।
मास्टर कैपिटल सर्विसेज के अरविंदर सिंह नंदा को भी लगता है कि बाजार की दिशा साफ नहीं है। ऐसे में निवेशकों को सलाह वे कोई निवेश करते समय सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल, टेक्निकल इंडीकेटर्स और ग्लोबल संकेतों की बारीकी से जांच करनी चाहिए।
एक्सपर्ट्स के पसंदीदा 10 स्टॉक्स जिनमें अगले 3-4 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई
आनंद राठी के जिगर एस पटेल की टॉप पिक्स
पीवीआर इनॉक्स (PVRInox) : पीवीआर इनॉक्स में 1510 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1740 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वर्तमान में ये स्टॉक 1617 रुपए के आसपास दिख रहा है।
टाटा टेली (Tata Teleservices (Maharashtra): टाटा टेली सर्विसेज में 67 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 95 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वर्तमान में ये स्टॉक 79.65 रुपए के आसपास दिख रहा है।
5paisa.com के रुचित जैन की टॉप पिक्स
India Cements: Buy | LTP: Rs 224.75 | इंडिया सीमेंट में 210 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 240-250 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Tata Chemicals: Buy | LTP: Rs 1,047.45 | टाटा केमिकल्स में 985 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1090-1130 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स
Zee Entertainment Enterprises: Buy | LTP: Rs 234.35 | जी एंटरटेनमेंट में 215 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 270-287 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 22.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
LTIMindtree:Buy | LTP: Rs 4,940.9 | एलटीआई माइंडट्री में 4700 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 5250-5430 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
बोनान्ज़ा पोर्टफोलियो के मितेश करवा की पसंद
PB Fintech: Buy | LTP: Rs 781 | पीबी फिनटेक में 730 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 890 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
NBCC: Buy | LTP: Rs 47.45 | एनबीसीसी में 42.5 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 56 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की टॉप पिक्स
Affle India:Buy | LTP: Rs 1,109 | एफल इंडिया में 1040 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1205-1310 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Bajaj Finance August Futures: Sell | LTP: Rs 7,194.55 | बजाज फाइनेंश अगस्त फ्यूचर्स में 7510 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 6750 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।