Top two tradig ideas : अच्छी शुरुआत के बाद बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई है। निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 250 अंक फिसलकर 24200 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी में भी दबाव दिखा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त कायम है। उधर वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX करीब दो फीसदी नीचे आया है दो बुल्स के लिए राहत की बात है। जेपी मॉर्गन और HSBC के बाद आज आई कोटक की मेटल सेक्टर पर पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसमें कहा गया है कि वेस्ट एशिया संकट से मेटल की सप्लाई पर असर पड़ सकता है। मेटल इंडेक्स करीब 2 फीसदी मजबूत दिख रहा है।
क्रिटिकल मिनरल शेयरों में आज जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। GMDC में पिछले 1 साल की सबसे बड़ी तेजी आई है। शेयर करीब 16 फीसदी ऊपर भाग गया है। NLC इंडिया में भी 10 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है।
मार्केट के टेक्निकल टेक्सचर और ट्रेडिंग आइडिया पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) के इक्विटी रिसर्च हेड (Equity Research Head) श्रीकांत चौहान ने कहा कि मार्केट में आज फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर अच्छे लग रहे हैं। बाजार अब ऐसी स्थिति में जहां हमें थोड़ी स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में बजाज फाइनेंस में खरीदारी की जा सकती है। यह स्टॉक एक V सेप रिकवरी में कन्वर्ट हो चुका है। इस शेयर में वर्तमान स्तरों से तेजी आ सकती है। शॉर्ट टर्म में इसमें 950-955 रुपए के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इस खरीदारी के लिए 920 रुपए के स्टॉपलॉस की सलाह होगी।
श्रीकांत चौहान ने आगे कहा कि हिंडाल्को, नाल्को और जीएमडीसी जैसे मेटल शेयरों में आज अच्छे टेक्निकल ब्रेकआउट हुए हैं। इस शेयरों में काफी एक्शन देखने को मिल रहा है। करेंट लेवल पर जीएमडीसी काफी चल चुका है। इसमें ब्रेकआउट हो चुका है। अभी इससे दूर रहें। अब कोई स्टॉक चल सकता है तो वह है हिंडाल्को। इसमें यहां से और तेजी आ सकती है। आज ये शेयर कल के हाई से ऊपर जाता दिखा। 1040 रुपए के आसपास इस शेयर में खरीदारी करें और 1070 रुपए के टारगेट रखें। 1020 रुपए पर स्टॉपलॉस रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।