Banking Stocks : बैंकों पर जेफरीज ने रिपोर्ट पेश की है। उसके मुताबिक वेस्ट एशिया तनाव से बैंकों के मुनाफे पर असर पड़ सकता है। छोटे बैंकों पर इसकी मार ज्यादा पड़ सकती है। जेफरीज की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वेस्ट एशिया तनाव के चलते बैंकों के प्रॉफिट अनुमान में 2-4 फीसदी की कटौती हो सकती है। इसके अलावा क्रेडिट कॉस्ट बढ़ने और ग्रोथ सुस्त रहने की आशंका है। हालांकि बड़े बैंकों के ग्रोथ अनुमान में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।
दूसरी और सरकारी और छोटे प्राइवेट बैंकों की ग्रोथ का अनुमान घटाया गया है। जेफरीज का ये भी कहना है कि काफी करेक्शन आने से बैंकों के वैल्यूएशन अब आकर्षक स्तरों पर हैं। इनमें रिस्क के मुकाबले रिवॉर्ड बेहतर दिख रहे हैं। निफ्टी बैंक का प्राइस/बुक कोविड लो के करीब है। P/b फिलहाल 1.4 गुने पर है जो कोविड के दौरान 1.2 गुने पर था।
एक्सिस बैंक पर स्पेशल फोकस
जेफरीज का एक्सिस बैंक पर स्पेशल फोकस है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक के कॉस्ट ट्रेंड्स में सुधार हुआ है। इसकी ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ी है। आगे HDFC और ICICI से एक्सिस का वैल्युएशन गैप कम होना चाहिए। ICICI बैंक के मुकाबले एक्सिस के वैल्युएशन 20 फीसदी सस्ते हैं।
जेफरीज को बैंकों में क्या है पसंद?
निवेश के नजरिए से जेफरीज को निजी बैंकों में HDFC,एक्सिस,ICICI और कोटक पसंद हैं। वहीं, सरकारी बैंकों में SBI और BoB पर उसकी होल्ड की राय है।
12.45 बजे के आसपास एचडीएफसी बैंक के शेयर 10.55 रुपए यानी 1.30 फीसदी की कमजोरी के साथ 798 रुपए के आसपास दिख रहे थे। आज का इसका इंट्राडे लो 796.10 रुपए और इंट्राडे हाई 820.05 रुपए है। एसबीआई के शेयर 8.55 रुपए यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 1062 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे थे। आज का इसका दिन का हाई 1,084.15 रुपए और दिन का लो 1,062 रुपए है। आईसीआईसीआई बैंक भी 3.60 रुपए यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 1345 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। एक्सिस बैंक 8.70 रुपए यानी 0.64 फीसदी की कमजोरी के साथ 1345 रुपए के आसपास और कोटक बैंक 3.25 रुपए यानी 0.85 फीसदी की कमजोरी के साथ 379 रुपए के आसपास दिख रहा था।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।