Top 20 Stocks on Budget Day- बजट के दिन इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- BHARAT ELECTRONICS पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि आज पेश होने वाले यूनियन बजट में डिफेंस सेक्टर पर वित्त मंत्री और सरकार का फोकस देखने को मिल सकता है। इस बार के बजट में हथियारों के घरेलू निर्माण को सरकार द्वारा बढ़ावा मिलता हुआ दिख सकता है

अपडेटेड Feb 01, 2025 पर 8:09 AM
Story continues below Advertisement
Chambal Fertilisers पर दूसरे एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि शेयर एक महीने के फॉलिंग चैनल के पार निकला। इमें अगला ब्रेकआउट प्वाइंट 510 रुपये के लेवल पर हो सकता है

Top 20 Stocks on Budget Day- आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण MAKE OR BREAK बजट पेश करेंगी। इकोनॉमी में जान फूंकने के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं। Consumption बढ़ाने का रोडमैप, CAPEX, वित्तीय घाटे और कैपिटल गेन्स पर बाजार की खास नजर होगी। बजट के मौके पर आज शनिवार को शेयर मार्केट खुला रहेगा। इसकी वजह से आज इन सेक्टर की कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए BHARAT ELECTRONICS और Chambal Fertilisers सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) HUL (GREEN)

बजट में सरकार मिडिल क्लास को कुछ राहत दे सकती है। PM मोदी ने कहा, मां लक्ष्मी गरीबों, मिडिल क्लास को आशीर्वाद दें


2) L&T (GREEN)

सरकार बजट में इंफ्रास्ट्रक्टर निवेश को और बढ़ावा दे सकती है

3) HBL ENGINEERING (GREEN)

बजट में रेलवे को आधुनिक बनाने, सुरक्षा पर फोकस संभव है। 'कवच' को लगाने में देरी पर रेलवे पर बनी PSC चिंतित नजर आई

4) BHARAT ELECTRONICS (GREEN)

बजट में डिफेंस सेक्टर पर सरकार फोकस कर सकती है। हथियारों के घरेलू निर्माण को बजट में बढ़ावा मिल सकता है। आधुनिकीकरण, इनोवेशन पर सरकार जोर दे सकती है

5) CITY UNION BANK (GREEN)

MSMEs को राहत देने के लिए बजट में पैकेज का ऐलान संभव है। बैंकों के लोन बुक में MSMEs लोन की 38% हिस्सेदारी है

6) GOKALDAS EXPORTS (GREEN)

वैश्विक अनिश्चितता के समय एक्सपोर्टर्स को बजट में राहत संभव है। अपैरल, टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बजट से काफी उम्मीदें हैं। सेक्टर को टैरिफ में कटौती, PLI रिफॉर्म की उम्मीद है

7) KAYNES TECHNOLGY INDIA (GREEN)

बजट में डिफेंस, स्पेस, सेमीकंडक्टर पर फोकस रहने की उम्मीद है। बजट में PCB मैन्युफैक्चरिंग पर भी फोकस रहने की उम्मीद है

8) ITC (GREEN)

बजट में सिगरेट पर सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है। ड्यूटी 10% से कम बढ़ी तो शेयर के लिए अच्छा हो सकता है

9) BAJAJ HOUSING FINANCE (GREEN)

बजट में रियल एस्टेट, हाउसिंग पर जोर रहने की उम्मीद है

10) BOROSIL RENEWABLES (GREEN)

बजट में सरकार क्लीन एनर्जी को बढ़ावा दे सकती है

Share Market Live Updates: डिफेंस के लिए ज्यादा बजट एलोकेशन की उम्मीद, क्या HAL, मझगांव डॉक के शेयर बनेंगे रॉकेट?

वीरेंद्र कुमार की टीम

1) Chambal Fertilisers (GREEN)

शेयर एक महीने के फॉलिंग चैनल के पार निकला। शेयर में अगला ब्रेकआउट प्वाइंट 510 रुपये के लेवल पर हो सकता है

2) Dalmia Bharat (GREEN)

शेयर कल सभी मूविंग एवरेजों के पार निकला

3) Escorts Kubota (GREEN)

शेयर लगातार दूसरे दिन सभी मूविंग एवरेजों के पार निकला

4) Britannia (GREEN)

सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर शेयर में कंसोलिडेशन देखने को मिला। सरकार बजट में कंजप्शन को बढ़ावा दे सकती है

5) HUDCO (GREEN)

बजट में रियल एस्टेट, हाउसिंग पर जोर रहने की उम्मीद है। 233 रुपये का लेवल शेयर का अगला ब्रेकआउट प्वाइंट हो सकता है

6) InterGlobe Aviation

शेयर कल सभी मूविंग एवरेजों के पार निकला। शेयर में 4340 का लेवल अगला ब्रेकआउट प्वाइंट हो सकता है

7) IRFC

शेयर कल सभी मूविंग एवरेजों के पार निकला। बजट में रेलवे को आधुनिक बनाने, सुरक्षा पर फोकस संभव है

8) Jubilant Food

शेयर कल दोबारा 20DEMA के पार निकला। इसमें अगला सप्लाई प्वाइंट 721 के लेवल पर हो सकता है

9) Maruti Suzuki

डेली चार्ट्स पर शेयर में ब्रेकआउट दिखाई दिया। अगला सप्लाई प्वाइंट 12645 पर हो सकता है

10) Max Healthcare

100DEMA से शेयर में पुलबैक दिखाई दिया। बजट में हेल्थ सेक्टर पर सरकार फोकस कर सकती है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।