Top 20 Stocks Today- सरकार घरेलू क्रूड प्रोडक्शन पर विंडफॉल गेन टैक्स खत्म कर सकती है। CNBC-TV18 की EXCLUSIVE सूत्रों के मुताबिक PMO ने रिव्यू के बाद टैक्स हटाने का फैसला किया है। इसकी वजह से आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, सीमेंट, पेंट कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है और बाजार की नजरें भी इन स्टॉक्स पर रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ONGC और SBI सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।