Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- Tech Mahindra पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया। उनका कहना है कि शेयर अब भी ऑल टाइम हाई के जोन में कायम है। 20DEMA से शेयर में रिवर्सल देखने को मिला। लिहाजा शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है। शेयर का भाव आज के बाजार में 1750 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है

अपडेटेड Dec 03, 2024 पर 9:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SOLAR INDUSTRIES पर दूसरे एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि डिफेंस प्रोडक्ट की सप्लाई के लिए 2039 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

Top 20 Stocks Today- तंबाकू और उससे जुड़े प्रोडक्ट के साथ कोल्ड ड्रिक्स पर 35% की स्पेशल GST लग सकती है। 10000 रुपए से ज्यादा महंगे रेडीमेड गारमेंट्स, कपड़ों पर 28% GST संभव है। CNBC-आवाज़ की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ऐसी सिफारिशें कर सकता है। आज ITC, VBL, टेक्सटाइल और कॉस्मैटिक कंपनियों पर दबाव दिख सकता है।इसकी वजह से आज इन कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है और बाजार की नजरें भी इन स्टॉक्स पर रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए SOLAR INDUSTRIES और Tech Mahindra सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) VST INDUSTRIES (RED)

तंबाकू, तंबाकू प्रोडक्ट पर GST बढ़ सकता है। GST 28% से बढ़कर 35% करने की सिफारिश की गई है। इससे 35% एक नया GST रेट बन सकता है


2) ITC (RED)

तंबाकू, तंबाकू प्रोडक्ट पर GST बढ़ सकता है। GST 28% से बढ़कर 35% करने की सिफारिश की गई है। इससे 35% एक नया GST रेट बन सकता है

3) VARUN BEVERAGES (RED)

ऐरेटेड बेवरेज पर GST बढ़ाकर 35% करने की सिफारिश की गई है

4) MOIL (GREEN)

नवंबर में 1.63 लाख टन मैंगनीज ओर का उत्पादन किया। नवंबर में बिक्री 32% बढ़कर 1.33 लाख टन रही

5) SOLAR INDUSTRIES (GREEN)

डिफेंस प्रोडक्ट की सप्लाई के लिए 2039 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

6) PROTEAN EGOV TECHNOLOGIES (GREEN)

CERSAI (सेंट्रल रजिस्ट्री ऑफ सिक्योरिटाइजेशन एसेट रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटी इंटरेस्ट ऑफ इंडिया) से कंपनी को 161 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

7) AGI INFRA (GREEN)

बोर्ड ने शेयर स्प्लिट को मंजूरी दी लिहाजा शेयर में तेजी की उम्मीद है। 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर के स्प्लिट को मंजूरी दी है

8) SEAMEC (RED)

'SEAMEC GALLANT' के अधिकारी गिरफ्तार हुए। फुजैराह फेडरल कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश दिया। 'SEAMEC GALLANT' जहाज SEAMEC इंटरनेशनल FZE का है। SEAMEC इंटरनेशनल FZE कंपनी की सब्सिडियरी है

9) SYNGENE INTERNATIONAL (RED)

सिबाजी बिस्वास ने ED & CEO के पद से 30 नवंबर को इस्तीफा दिया

10) WIPRO (GREEN)

बोनस जारी करने की एक्स डेट आज है लिहाजा शेयर में तेजी की उम्मीद है

Stock Radar: Swiggy-Wipro समेत इन शेयरों में रहेगी तेज हलचल, इंट्रा-डे में फटाफट कमाई का मौका

वीरेंद्र कुमार की टीम

1) VOLTAS (GREEN)

शेयर कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। शेयर ने 50DEMA को टेस्ट किया। शेयर 1800-1810 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है

2) DLF (GREEN)

शेयर कल सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ। रियल एस्टेट शेयरों में तेजी जारी रहने की उम्मीद है

3) Apollo Hospitals (GREEN)

शेयर फिर से 7000 के पार निकला। शेयर में तेजी जारी रहने की उम्मीद है

4) Oberoi Reality (GREEN)

शेयर कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। रियल एस्टेट शेयरों में तेजी जारी रहने की उम्मीद है

5) Tech Mahindra (GREEN)

शेयर अब भी ऑल टाइम हाई के जोन में कायम है। 20DEMA से शेयर में रिवर्सल देखने को मिला। शेयर के आज 1750 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है

6) Container Corp (GREEN)

शेयर लगातार दूसरे दिन 20DEMA के ऊपर बंद हुए लिहाजा शेयर में तेजी संभव है

7) City Union Bank (GREEN)

शेयर का राउंडिंग बॉटम ब्रेकआउट 182 रुपये पर संभव है

8) ICICI Bank (GREEN)

10DEMA से शेयर में मजबूर रिवर्सल की उम्मीद है। शेयर के 1310 रुपये के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है

9) Bharti Airtel (GREEN)

शेयर कल सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ। शेयर में 100DEMA से रिवर्सल दिखा

10) CDSL (GREEN)

शेयर कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।