Top 20 Stocks Today- तंबाकू और उससे जुड़े प्रोडक्ट के साथ कोल्ड ड्रिक्स पर 35% की स्पेशल GST लग सकती है। 10000 रुपए से ज्यादा महंगे रेडीमेड गारमेंट्स, कपड़ों पर 28% GST संभव है। CNBC-आवाज़ की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ऐसी सिफारिशें कर सकता है। आज ITC, VBL, टेक्सटाइल और कॉस्मैटिक कंपनियों पर दबाव दिख सकता है।इसकी वजह से आज इन कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है और बाजार की नजरें भी इन स्टॉक्स पर रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए SOLAR INDUSTRIES और Tech Mahindra सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।