Top 20 Stocks Today- कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में आज से करीब 39 परसेंट की बढ़ोतरी की गई है। विंडफॉल टैक्स को 4900 रुपये/टन से बढ़ाकर 6800 रुपये/टन किया गया। लिहाजा ONGC, OIL INDIA के शेयर फोकस में रहेंगे। इसकी वजह से अन्य OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए RBL BANK और HIND COPPER सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
