टैरिफ वॉर और OPEC+ देशों की ओर से अप्रैल में प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना से कच्चे तेल में दबाव बढ़ा है। क्रूड 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर 72 डॉलर के नीचे आया। पिछले तीन महीने के सबसे निचले स्तर पर दाम पहुंचे। इस बीच कोफोर्ज पर आज नजर रखें। कंपनी की अहम बोर्ड बैठक होगी। कंपनी STOCK SPLIT पर विचार करेगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए Schaeffler India और Axis Bank सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।