10 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 22200 के पार निकला है। बैंक निफ्टी भी 250 प्वाइंट चढ़ा है। NSE एक्सपायरी का दिन बदलने से BSE में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर 7% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना है। 4 अप्रैल से गुरुवार की जगह सोमवार को सभी एक्सपायरी होगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए NTPC ग्रीन और ONGC सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।