मंथली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा है।रियल्टी और IT में आज सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं ऑटो और सरकारी बैंकों में खरीदारी का मूड नजर आ रहा है। सरकारी बैंकों में इंडियन बैंक और यूनियन बैंक एक परसेंट से ज्यादा ऊपर नजर आ रहे है। BPCL और नाल्कों में आज अच्छी रौनक देखने को मिली। दोनों करीब 2% की बढ़त के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ। 150 मेगा वॉट के Solar PV power project के लिए BPCL ने लगाई सबसे कम बोली लगाई। वहीं नाल्को ने Utkal-D और Utkal E- कोल ब्लॉक्स के लिए साइन की माइनिंग लीज है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
