तेज उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में लगातार पांचवे दिन गिरावट देखने को मिला। , निफ्टी 23900 के नीचे फिसला है। बैंक निफ्टी में ज्यादा गिरावट रही। HDFC BANK, AXIS BANK ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। INDIA VIX 6% से ज्यादा उछला है। फार्मा शेयरों में दूसरे दिन भी अच्छी रौनक देखने को मिली।डॉक्टर रेड्डीज 3 परसेंट के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं टोरेंट फार्मा, ऑरो फार्मा और डिवीज लैब में भी रौनक देखने को मिली। एक्सचेंजर के अच्छे नतीजों से IT सेक्टर का जोश ठंडा बना। ऊपरी स्तरों से IT शेयरों में मुनाफावसूली दिखी। साथ ही NBFCs और मेटल में भी दबाव रहा। बैंकों में RBL बैंक 5% फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Tube Investments: प्रकाश गाबा Tube Investments के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3772 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 3900-4000 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
BPCL - शिल्पा राउत BPCL के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 280 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 300-320 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Persistent Systems- आशीष बहेती Persistent Systems के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 6570 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 6800-6900 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Oracle Financial- मानस जयसवाल Oracle Financial के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 12490 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 13400 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Nestle India- प्रशांत सावंत Nestle India के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2192 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2075 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।