Top Bullish picks: बाजार में लगातार तीसरे दिन दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 75 प्वाइंट फिसलकर 24250 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी आज गिरावट ज्यादा है। HDFC बैंक और ICICI बैंक ने भी दबाव बढ़ाया है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी नरमी देखने को मिल रही है। सरकारी कंपनियों और बैंकों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। दोनों सेक्टर इंडेक्स एक परसेंट फिसले है।REC, GAIL, HAL और पावरग्रिड 2% से ज्यादा फिसले है। साथ ही कैपिटल गुड्स और NBFCs में भी गिरावट देखने को मिली है। कमजोर बाजार में फार्मा शेयर मजबूत नजर आ रहा है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब सवा परसेंट उछला है। फार्मा शेयर वायदा के 5 से 4 टॉप गेनर्स में है। डॉक्टर रेड्डीज और ऑरो फार्मा 2% उछले है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Supreme Industries: प्रकाश गाबा Supreme Industries के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 4920 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 5100/5200 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Escorts Kubota (Fut)- मानस जयसवाल Escorts Kubota के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3411 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 3250 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
United Spirits- आशीष बहेती United Spirits के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1530 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1600/1630 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Berger Paints- प्रशांत सावंत Berger Paints के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 471 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 440 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
LTIMindtree- आशीष चतुरमोहता LTIMindtree के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 6300 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 7200 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
IRCON- धर्मेश कांत IRCON के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में260/310 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।