Top Bullish picks: जनवरी सीरीज की दमदार शुरुआत देखने को मिली। निफ्टी 170 प्वाइंट चढ़कर 23900 के पार निकला है। बैंक निफ्टी भी 400 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक देखने को मिला।ऑटो शेयरों में आज तूफानी रफ्तार देखने को मिल रही है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2% चढ़ा है। ESCORTS 4% के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही BAJAJ AUTO और आयशर मोटर्स भी 2 से 3% उछले है। फार्मा और मेटल शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रहा है। सीमेंट में नंबर वन बनने की तेज लड़ाई हुई। अल्ट्राटेक ने स्टार सीमेंट में 851 करोड़ रुपये में 8.7% हिस्सा खरीदा । प्रोमोटर ग्रुप से 235 रुपये प्रति शेयर के भाव पर सौदा हुआ। स्टार सीमेंट में करीब 3 परसेंट का उछाल आया है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
