Get App

13 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में मचेगा चक्रवात! बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और पंजाब में आंधी-तूफान

Mausam Update: देश के अलग अलग हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर लगातार जारी है और अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत, उत्तरी प्रायद्वीप तथा पूर्वोत्तर भारत के कई और क्षेत्रों से मानसून के पूरी तरह पीछे हटने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 10, 2026 पर 2:54 PM
13 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में मचेगा चक्रवात! बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और पंजाब में आंधी-तूफान
13 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Mausam Update: देश के अलग अलग हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर लगातार जारी है और अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत, उत्तरी प्रायद्वीप तथा पूर्वोत्तर भारत के कई और क्षेत्रों से मानसून के पूरी तरह पीछे हटने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। हालांकि मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम बेहद उतार-चढ़ाव भरा बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती सिस्टम आकार ले रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसमी हलचल काफी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही देश के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का नया दौर शुरू होने वाला है।

बीते 24 घंटों के दौरान देश के कई इलाकों में मौसम का उग्र रूप देखने को मिला है। बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (12 से 20 सेमी तक) दर्ज की गई है, जबकि उत्तरी तमिलनाडु, उत्तरी केरल और तटीय ओडिशा में 7 से 11 सेमी तक भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि (Hailstorm) की घटनाएं भी सामने आई हैं।

बंगाल की खाड़ी में 13 अक्टूबर को बनेगा नया कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अभी में स्ट्रेट ऑफ मलक्का और उसके आसपास ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके 11 अक्टूबर के आसपास अंडमान सागर में उभरने की प्रबल संभावना है। इस प्रणाली के प्रभाव से ठीक 13 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इस संभावित मौसमी हलचल के कारण समुद्री तटों और पूर्वी प्रायद्वीप के राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश और मौसमी गतिविधियों के तेज होने की आशंका जताई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें