बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 360 अंकों की तेजी दिखा रहा है जबकि निफ्टी 23700 के पार कामकाज कर रहा है। रियल्टी, मेटल और बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। तीनों सेक्टर इंडेक्स आधा परसेंट से ज्यादा फिसले है। रियल्टी में DLF, ओबेरॉय और प्रेस्टीज में 1 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। वहीं कैपिटल गुड्स शेयरों में हल्की खरीदारी रही। बिहार में 10 हजार करोड़ के निवेश करार से SJVN में जोरदार तेजी देखने को मिली और शेयर 5% से ज्यादा उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
