Top Bullish Stock: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी का मूड देखने को मिला। सेंसेक्स 900 अंकों की गिरावट आई। बैंक निफ्टी में दबाव कायम है। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेज गिरावट रही। INDIA VIX में 10% से ज्यादा का उछाल आया है। सरकारी बैंकों में आज तेज गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी PSU BANK INDEX करीब 3 परसेंट गिरा है। UNION BANK 6% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना है। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा और PNB 4% गिरे है। साथ ही मेटल और फार्मा शेयर भी नीचे है। वहीं IT शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
