टेक शेयर और HDFC बैंक ने बाजार पर दबाव बनाया है। निफ्टी ने 100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 23600 का लेवल तोड़ा है। बैंक निफ्टी भी फिर 50000 के नीचे आया है। मिडकैप और स्मॉलकैप सबसे ज्यादा फिसले है। इस बीच कमजोर बाजार में भी रिलायंस में आज खरीदारी का मूड देखने को मिली। जैफरीज और Bernstein की बुलिश ब्रोकरेज रिपोर्ट से जोश आया है। जैफरीज ने 1690 का टार्गेट दिए हैं। कोविड के बाद सबसे आकर्षक वैल्युएशन है। शेयर 2% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। रियल्टी, IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसले है। साथ FMCG और कैपिटल गुड्स में भी कमजोरी देखने को मिली। 6% से ज्यादा गिरावट के साथ डिक्सन वायदा का टॉप लूजर बना। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Max Healthcare: प्रकाश गाबा Max Healthcare के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1190 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1220-1230 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
IndiaMart- मानस जयसवाल IndiaMart के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2249 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2400 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Zydus Life (Fut) राजेश सातपुते Zydus Life के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 985 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1040-1050 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Sun Pharma- आशीष चतुरमोहता Sun Pharma के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1770 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में2100 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Max Financial- आशीष बहेती Max Financial के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1090 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1130-1150 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
HUL- धर्मेश कांत HUL के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि स्टॉक में 2600 रुपये के टारगेट के साथ खरीदारी करें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।