मंगलवार के दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। बाजार कल की बिकवाली से उबरा है। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 23550 के पार निकला है। बैंक निफ्टी में 700 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज outperform कर रहे हैं । सरकारी बैंक, कैपिटल गुड्स और मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। तीनो सेक्टर इंडेक्स 2% से ज्यादा ऊपर कामकाज कर रहा है। साथ ही ऑटो, NBFCs और फार्मा में भी अच्छी रफ्तार देखने को मिल रही है। हालांकि FMCG में आज थोड़ी मुनाफावसूली देखी जा रहीहै। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
