बाजार में दूसरे दिन भी रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 23200 के करीब पहुंचा। रिलायंस, L&T, NTPC और मारुति जैसे जोश दिग्गज भर रहे हैं। बैंक निफ्टी में भी हल्की तेजी रही। सरकारी कंपनियों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है । निफ्टी PSE इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। सरकारी कंपनियों में NTPC, पावरग्रिड, PFC, कोल इंडिया में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रहा है। साथ ही मेटल और कैपिटल गुड्स में भी रौनक, लेकिन फार्मा और FMCG में आज मुनाफावसूली देखने को मिली। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में आज अच्छी रौनक देखने को मिली। नुवामा की बुलिश रिपोर्ट से BSE में तेजी की बहार आई। शेयर 4% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना।ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
