लगातार 7 दिनों की तेजी के बाद मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा। निफ्टी करीब 50 प्वाइंट की नरमी के साथ 24300 के नीचे कारोबार कर रहा। फार्मा शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। फार्मा इंडेक्स करीब 1 परसेंट चढ़ा है। रियल्टी और NBFCs में आज मुनाफावसूली हावी है। कमजोर गाइडेंस से सिंजीन करीब 10 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं नतीजों के बाद टाटा कंज्यूमर भी करीब 2 परसेंट लुढ़का है। साथ ही सुस्त रिजल्ट से रैलिस 5 परसेंट फिसला है। लेकिन Q4 के बाद डालमिया भारत और बजाज हाउसिंग मजबूत रहा। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
