अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार की गैप अप के साथ शुरुआत हुई। निफ्टी 25000 के ऊपर टिकने में कामयाब है। बैंक निफ्टी में भी रौनक रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप आज outperform भी कर रहे हैं। मेटल, कैपिटल गुड्स और IT शेयरों में आज अच्छी खरीदारी रही। तीनों सेक्टर आधे से एक परसेंट तक चढ़े है। ब्रिटेन में टालबोट प्लांट की डील से टाटा स्टील करीब दो परसेंट चढ़ा। साथ ही NMDC, वेदांता और JSPL में भी रौनक देखने को मिल रही है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के रिकॉर्डतोड़ SUBSCRIPTION से NBFCs में जोश देखने को मिला। L&T FINANCE और LIC हाउसिंग फाइनेंस 3% उछले है। साथ ही कैनफिन होम्स, चोला फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस में भी रौनक देखने को मिला।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Can Fin Homes: प्रकाश गाबा Can Fin Homes के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 850 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 890/900 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Persistent Systems- आशीष बहेती Persistent Systems में खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 5400/5500 रुपये का लक्ष्य दिया है। स्टॉक पर 5200 रुपये का स्टॉपलॉस लगाए।
InterGlobe Aviation- अमित सेठ InterGlobe Aviation में खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 5100/5150 रुपये का लक्ष्य दिया है। स्टॉक पर 4830 रुपये का स्टॉपलॉस लगाए।
Polycab (Fut)- राजेश सातपुते Polycab के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 6775 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 5690 /6950 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Divi's Labs- आशीष चतुरमोहता Divi's Labs के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 5200 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 6200 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
HCL Tech- रचना वैद्य HCL Tech के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1770 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1805 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।