आरबीआई पॉलिसी ऐलान के बाद बाजार में वौलेटिलिटी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में नजर आ रहे है लेकिन आरबीआई द्वारा कैश रिजर्व रेशियो (CRR) में 0.50% कटौती के बाद बैंक शेयरों में फिर से तेजी लौटी है। एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक जैसे शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर कामकाज कर रहे हैं। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
