बढ़त के साथ शुरुआत के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिली। निफ्टी करीब 50 प्वाइंट फिसलकर 24900 के पास पहुंचा है। बैंक निफ्टी करीब ढ़ाई सौ प्वाइंट नीचे आया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मुनाफावसूली देखने को मिला। इस बीच डिफेंस और रेलवे शेयरों में मुनाफावसूली हावी हुई। कोचीन शिपायार्ड करीब 6 परसेंट टूटा है, तो वहीं HAL, मझगांव डॉक और भारत डायनेमिक्स में कमजोरी देखने को मिल रही है। ऊधर RITES, टीटागढ़ रेल और रेलटेल भी 4-6 परसेंट फिसले है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
