IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।
जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते कहा कि दो-तीन दिनों से लार्ज कैप में रैली दिख रही थी अब निफ्टी में कमजोरी आ रही है इसलिए मैं दो दिनों से कह रहा हूं कि अपने मुनाफे को भी बांध लेना चाहिए। वहीं मिडकैप की करेक्शन खत्म होती दिख रही है इस समय मिडकैप अच्छे स्तर पर हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज जो वे दो पिक्स बताने वाले हैं वह मिडकैप बैंकिंग सेक्टर हैं जो कि उनके पोर्टफोलियो में भी शामिल हैं और उन्होंने अपने क्लाइंट्स को भी इसे खरीदने की राय दी है।
दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को Rbl bank में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसमें 245 का नियर टर्म टारगेट है लेकिन यदि इसे 3 महीने के लिए होल्ड किया जाये तो इसमें 275 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 213 से 213.5 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 225 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 207.5 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )